Monday, 21 February 2022

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: बारातियों से भरी गाड़ी खाई में गिरी, 14 लोगों की मौत

 उत्तराखंड में बड़ा हादसा: बारातियों से भरी गाड़ी खाई में गिरी, 14 लोगों की मौत


हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में एक बड़ा हादसा पेश आया है। यहां सोमवार रात बारातियों से भड़ी गाड़ी खाई में गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों की इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। हादसा सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर रात में करीब 3 बजकर 20 मिनट पर हुआ। हादसे के बाद शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं जिससे उनकी पहचान नहीं हो पा रही है।

जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन संख्या-यूके 04,टीए- 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं।

सभी 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इनमें से चालक की हालत ज्यादा गंभीर है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। माना यह जा रहा है कि मैक्स में क्षमता से अधिक सवारी होने से दुर्घटना हुई है।


Wednesday, 9 February 2022

पहाड़ों की रानी शिमला में कागज के फूलों से भी होगा प्यार का इजहार, उपहारों से सजीं दुकानें

पहाड़ों की रानी शिमला में कागज के फूलों से भी होगा प्यार का इजहार, उपहारों से सजीं दुकानें


Published from Blogger Prime Android App
वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में वेलेंटाइन डे का खुमार युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। प्यार के इजहार के लिए युवा फूलों की भी खूब खरीदारी कर रहे हैं। कागज का लाल सुर्ख एक डंडी वाला फूल पांच रुपये में मिल रहा है। दूसरा प्राकृतिक फूल की एक डंडी 40 रुपये में मिल रही है।  14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाएगा। वेलेंटाइन डे के लिए युवा बाजारों में मनपसंद उपहारों की खरीददारी कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बाजारों में वेलेंटाइन डे के उपहारों से दुकानें सज चुकी हैं। इस बार लाइटिंग कार्ड विद म्यूजिक, फैंसी मग, पिलो कवर, मास्क विद फोटो, चाकलेट की अधिक खरीददारी हो रही है। बाजार में 30 रुपये के कार्ड से लेकर हजारों रुपये तक के उपहार मौजूद हैं। फोटो प्रिंटेड कॉफी मग को युवा बहुत पसंद कर रहे हैं। शादीशुदा जोड़े भी अपनी तस्वीरों को कॉफी मग पर प्रिंट करवा रहे हैं। 

वेलेंटाइन डे को लेकर शहर में फूलों की मांग बढ़ गई है। विशेषकर गुलाब के फूलों और कलियों की मांग अधिक है। वेलेंटाइन डे को लेकर शहर के आभूषण बाजार भी पूरी तरह से तैयार हैं। अपने प्रियजनों के लिए आभूषणों की भी खूब खरीददारी हो रही है। सोमवार को वेलेंटाइन डे है और इससेे हफ्ते के दूसरे शनिवार तथा रविवार की छुट्टी है। दो छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से सैलानी शिमला में उमड़ने की उम्मीद है। वेलेंटाइन वीक के लिए शहर के होटलों में एडवांस बुकिंग में भी तेजी आई है।

वेलेंटाइन वीक में हर रोज एक अलग दिन मनाया जाता है। सात फरवरी को रोज डे से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हुई है। आठ फरवरी को प्रपोज डे, 9 फरवरी को चॉकलेट डे, 10 फरवरी टेडी डे, 11 फरवरी प्रॉमिस डे, 12 फरवरी हग डे, 13 फरवरी किस डे और 14 फरवरी वेलेंटाइन डे मनाया जाएगा। प्रेम में मिठास होना जरूरी होता है।


Wednesday, 1 September 2021

राहत: हिमाचल के कुल्लू में 10 रुपये बढ़े रॉयल सेब के दाम

 


अच्छी पैदावार के बावजूद कम दाम के चलते ज्यादातर बागवानों ने तुड़ान रोक दिया है। हिमाचल प्रदेश की बंदरोल सब्जी मंडी में अभी रोजाना 22 से 25 हजार सेब के क्रेट पहुंच रहे हैं। पहले 50 से 60 हजार क्रेट आ रहे थे। अब दाम में हल्का उछाल आने से बागवानों में आगामी दिनों में दाम बेहतर मिलने की उम्मीद जगी है।

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में चार दिन बाद रॉयल सेब के दामों में उछाल आया है। मंगलवार को कुल्लू जिले की बंदरोल सब्जी मंडी में सुपर क्लास रॉयल सेब 60 रुपये प्रति किलो तक बिका है। इसके चलते बागवानों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है। इससे पूर्व इस सेब का 40 से 50 रुपये प्रति किलो भाव मिल रहा था। बंदरोल मंडी में दाम बढ़ने के बाद इसे प्रदेश की अन्य फल मंडियों में भी दाम अच्छे मिलने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।अच्छी पैदावार के बावजूद कम दाम के चलते ज्यादातर बागवानों ने तुड़ान रोक दिया है प्रदेश की बंदरोल सब्जी मंडी में अभी रोजाना 22 से 25 हजार सेब के क्रेट पहुंच रहे हैं। पहले 50 से 60 हजार क्रेट आ रहे थे।

अब दाम में हल्का उछाल आने से बागवानों में आगामी दिनों में दाम बेहतर मिलने की उम्मीद जगी है। बागवान रामलाल, रमेश, वेदराम, पुणेराम, लालचंद, सुरेश, जीवन, कमल किशोर, प्रकाश चंद ने कहा कि अगस्त में बागवानों को रॉयल सेब के 70 से 80 रुपये प्रति किलो तक दाम मिलते थे। इस साल अच्दी पैदावार के बावजूद फसल को उचित भाव में नहीं खरीदा जा रहा। बागवानों को उम्मीद थी कि इस बार सेब के दाम बेहतर रहेंगे। सब्जी मंडी बंदरोल में आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मोहन ठाकुर ने कहा कि मंगलवार को सब्जी मंडी में 60 रुपये प्रति किलो के भाव से सुपर क्लास रॉयल सेब बिका है। आगामी दिनों में दामों में उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है। 


Sunday, 29 August 2021

WhatsApp पर मंगाना है कोरोना वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट तो जल्द सेव करें यह नंबर

 WhatsApp पर मंगाना है कोरोना वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट तो जल्द सेव करें यह नंबर



देश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी वैक्सीनेशन अभियान में सरकार ने तेजी ला दी है. इस बीच सरकार ने कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट प्राप्त करने की समस्या को भी खत्म कर दिया गया है. अब कोरोना की वैक्सीन लेने के बाद एक सेकेंड के भीतर सर्टिफिकेट भी आपके पास पहुंच जाएगा. दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को कहा कि अब “व्हाट्सएप पर सेकंड के भीतर कोरोना वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट मिल सकेगा

उन्होंने कहा कि इसके लिए पहले मोबाइल में 9013151515 नंबर सेव करना होगा. जिसके बाद इस नंबर पर मौजूद WhatsApp पर ‘covid certificate’ जिसके बाद आपको एक ओटीपी मिलेगा. ओटीपी डायल करते हुए ही आपको एक सेकेंड के भीतर अपना कोरोना सर्टिफिकेट मिल जाएगा.


Wednesday, 15 April 2020

हिमाचल में दूरदर्शन के जरिये होगी स्कूली बच्चों की पढ़ाई

हिमाचल में दूरदर्शन के जरिये होगी स्कूली बच्चों की पढ़ाई


शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा टीवी/रेडियो/एफएम के माध्यम से भी राज्य के सभी विद्यार्थियों को पढ़ाई सामग्री उपलब्ध करवाने की योजना बनाई जा रही है.


शिमला. हिमाचल (Himachal Pradesh) के सीएम जय राम ठाकुर ने यहां प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए दूरदर्शन (Doordharshan) के माध्यम से 10वीं और 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए ई-लर्निंग और टीचिंग आरम्भ करने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि यह सुविधा विद्यार्थियों को 17 अप्रैल, 2020 से हिमाचल दूरदर्शन ज्ञानशाला कार्यक्रम के माध्यम से घर से ऑनलाईन (online) उपलब्ध करवाई जाएगी.

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम के अनुसार कार्यक्रम तैयार किया है, जो 17 अप्रैल से प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विभिन्न विषयों पर निरंतर तीन घंटे समय सारिणी के अनुसार चलाया जाएगा. उन्होंने अध्यापकों, विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप उचित सामाजिक दूरी का पालन करते हुए इस सुविधा का लाभ उठाने का आग्रह किया है.

‘लर्निंग फ्रॉम होम-हर घर पाठशाला’
मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के मद्देनजर लॉकडाउन अवधि में 9वीं से 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए घर से अध्ययन पर आधारित कार्यक्रम ‘लर्निंग फ्रॉम होम-हर घर पाठशाला’ की भी समीक्षा की. कार्यक्रम के शुभारंभ की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम का शुभारंभ कोरोना महामारी के मद्देनजर प्रदेश में लगे कफ्र्यू के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई में रूकावट पैदा न हो के उद्देश्य से किया है. 

यहां देखें वर्कशीट और वीडियो
इस कार्यक्रम से विद्यार्थी www.education.hp.gov.in और https//cut.ly/hargharpathshala के माध्यम से घर पर ही आॅनलाईन वीडियो और वर्कशीट देख सकेंगे. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 16 अप्रैल, 2020 से जब तक सामान्य रूप से स्कूल नहीं खुलते, तब तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जारी रहेगा.

Wednesday, 25 March 2020

लॉकडाउन में दुकानदार वसूल रहे मनमानी कीमत, घर बैठे यहां करें शिकायत



मौका फायदा उठाकर कई जगह दुकानदार मनमानी करने लगे हैं. ग्राहकों से मनमाने तरीके से वसूली की जा रही है. अगर आप भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं तो सरकार से घर बैठे इसकी शिकायत कर सकते हैं


कोरोना वायरस के कारण देशभर में 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन है. घबराहट में लोग सामान खरीदकर अपने घरों में भर रहे हैं ताकि आने वाले दिनों में परेशानी न हो. इस मौके का फायदा उठाकर कई जगह दुकानदार मनमानी करने लगे हैं. ग्राहकों से मनमाने तरीके से वसूली की जा रही है. अगर आप भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं तो सरकार से घर बैठे इसकी शिकायत कर सकते हैं.
शिकायत करने के सबसे आसान तरीके
1. कंज्यूमर मामले की शिकायत consumerhelpline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन कर सकता है.
2. कंज्यूमर टोल फ्री नंबर 14404 या फिर 1800-11-4000 पर फोन करके भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.
3. कंज्यूमर 8130009809 नंबर पर एसएमएस भेजकर भी शिकायत कर कर सकते हैं. एसएमएस मिलने के बाद कंज्यूमर को फोन किया जाएगा और उसकी शिकायत दर्ज की जाएगी.
क्या हैं आपके अधिकार
- सुरक्षा का अधिकार यानी सही वस्तुओं और सेवाओं को पाने का अधिकार है. अगर कोई वस्तु या सेवा कंज्यूमर के जीवन और संपत्ति के लिए खतरनाक है, तो उसके खिलाफ सुरक्षा पाने का अधिकार है.
- सूचना के अधिकार यानी कंज्यूमर को वस्तुओं और सेवाओं की गुणवत्ता, मात्रा, शक्ति, शुद्धता, मानक और कीमत के बारे में जानकारी पाने का अधिकार है. इसका मतलब यह है कि अगर कोई दुकानदार या सप्लायर या फिर कंपनी आपको किसी वस्तु या सामान की सही जानकारी नहीं देती है, तो उसके खिलाफ आप केस कर सकते हैं.

Tuesday, 24 March 2020

कोरोना के बीच चीन में आया नया जानलेवा 'हंता' वायरस, एक की मौत

वर्ष 1950 की शुरुआत में कोरिया में अमेरिका के करीब 3 हजार सैनिक एक रहस्यमयी बीमारी का शिकार हो गए थे। 10 से 15 फीसदी सैनिकों की मौत हो गई थी। उसी दौरान पता चला था कि हंतावायरस संक्रामक रोक है यानी एक-दूसरे में फैलता है। करीब दो दशक बाद पता चला कि हंतावायरस चूहे से फैलता है। अभी चीन में हंतावायरस से एक मौत के बाद हड़कंप मच गया है।


1993 में हंतावायरस संक्रमण का मामला अमेरिका में सामने आया था। यह बीमारी चूहे से फैली थी। चूहे ने खाने की चीज या कुछ और चीजें कुतर कर गिरा दी थी। उसके संपर्क में आने पर मरीजों में हंतावायरस का संक्रमण हो गया। वैसे हंतावायरस संक्रमण के मामले बहुत कम आते हैं और इतने खतरनाक नहीं होते हैं। इसमें भी फ्लू जैसे लक्षण और सांस लेने में दिक्कत का मामला सामने आया था। आइए जानते हैं कि यह वायरस क्या होता है, कैसे फैलता है और इससे कैसे बचा जा सकता है...

  1. हंतावायरस बीमारी क्या है?
    हंतावायरस बीमारी हंतावायरस से फैलती है जो रोडेंट्स यानी गिलहरी, चूहे आदि में पाए जाते हैं। यानी हंतावायरस बीमारी चूहे से इंसान में फैलती है। यह व्यक्ति में सांस संबंधित समस्या पैदा करता है।
  2. कौन इससे संक्रमित हो सकता है?
    यह बीमारी चूहे या गिलहरी से डायरेक्ट नहीं फैलती है बल्कि उसके संपर्क में कोई चीज आई और इंसान ने अनजाने में उसे छू लिया या उसके संपर्क में आ गया तो वह संक्रमित हो जाता है। कई बार चूहे चीजों को कुतर-कुतर कर गिरा देते हैं और कोई उसके संपर्क में आ जाए, या चूहे के मल-मूत्र के संपर्क में आ जाए या फिर संक्रमित चूहा या गिलहरी किसी सामान पर बैठा और इंसान ने उसे छू दिया या किसी तरह उसके संपर्क में आ गया तो बीमारी इंसान में भी फैल जाती है। अगर कोई चूहा या गिलहरी संक्रमित होकर मर जाते हैं और उसे नंगे हाथ से उठाकर फेंका तो भी बीमारी फैल सकती है।
  3. कैसे बचा जा सकता है?
    सावधानी हर हर स्थिति में बेहतर उपाय साबित होता है। आप अगर चूहे या गिलहरी को छूते हैं या फिर जमीन पर गिरी कोई भी चीज छूते या उसके संपर्क में आते हैं तो आपको अपने हाथों को अच्छी तरह से धोना चाहिए। अगर ऐसा नहीं करते हैं और हाथ से मुंह या नाक को छू लिया तो बीमारी आपमें भी फैल सकती है। समय-समय पर घर की सफाई करते रहें और यह सुनिश्चित करें कि चूहे को घर में ठिकाना नहीं बनाने दें।
  4. हंतावायरस बीमारी के क्या लक्षण हैं?
    वायरस के शरीर में प्रवेश करने के 9 से 33 दिनों के अंदर लक्षण नजर आने लगते हैं। शुरुआती लक्षण बुखार, थकान और मांसपेशियों में दर्द है। इसके अलावा सिरदर्द, चक्कर, उल्टी और डायरिया की भी शिकायत हो सकती है। जब समस्या गंभीर होती है तो हंतावायरस संक्रमण का मुख्य लक्षण सांस लेने में दिक्कत होना है। वायरस संक्रमण की वजह से फेफड़े में फ्लुड बन जाता है जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है। अकसर लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हो जाती है।
  5. बीमारी पकड़ में कैसे आती है?
    शुरू में हंतावायरस संक्रमण का पता लगना मुश्किल होता है। अगर चूहे या गिलहरी के संपर्क में किसी भी तरह से आए हैं और उसके बाद बुखार, थकान और सांस लेने में दिक्कत हो तो डॉक्टर से मिलना चाहिए और जांच करानी चाहिए।

Monday, 23 March 2020

हिमाचल प्रदेश में आगामी आदेशों तक रहेगा लॉकडाउन: सीएम जयराम


हिमाचल प्रदेश में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। आगामी आदेश तक पूरा हिमाचल प्रदेश लॉकडाउन रहेगा। सीएम जयराम ठाकुर ने सदन में घोषणा की। कोरोना वायरस पर अंकुश लगाने और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी व मेडिकल सेवाओं को छोड़कर लॉकडाउन होगा। लोगों को घर पर रहना होगा। बहुत जरूरी काम होने की स्थिति में ही बाहर आ सकेंगे।

इसके लिए भी एक परिवार से एक व्यक्ति ही बाहर निकल सकेगा। एचआरटीसी, टैक्सी, ऑटो रिक्शा बंद रहेंगे। कुछ स्पेशल रूट पर बस, टैक्सी, ऑटो रिक्शा को इजाजत दी जाएगी, जैसे अस्पताल, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस टर्मिनल आदि। बीते दिन हिमाचल सरकार ने कांगड़ा जिले में 31 मार्च तक के लिए आवश्यक सेवाओं को छोड़कर पूरी तरह लॉकडाउन का आदेश दे दिया था। 

इन पर पाबंदी नहीं

अनिवार्य सेवाओं और उनके उत्पादन, सप्लाई, ट्रांसपोर्ट व अन्य लॉजिस्टिक पर रोक नहीं होगी, रेल और हवाई ट्रांसपोर्ट, बिजली, पानी और नगर निगम की सेवाएं, बैंक और एटीएम, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, टेलीकॉम, इंटरनेट, केबल ऑपरेटर, पोस्टल सर्विसेज, ई-कॉमर्स होम डिलीवरी, फूड शॉप्स, ग्रॉसरी, दूध, ब्रेड, फल-सब्जियां, मीट, फिश, डिपार्टमेंटल स्टोर, अस्पताल, दवा दुकानें, पेट्रोल पंप, एलपीजी गैस, ऑयल एजेंसी, इमरजेंसी व जरूरी काम देख रहे मुलाजिमों एवं लॉ एवं ऑर्डर की स्थिति संभाल रहे मुलाजिमों को इसमें छूट दी गई है।

Saturday, 21 March 2020

क्या ऐसे लडेगा भारत corona से जो 15 रुपए में मिलने वाले मस्क और 50 से 60 रुपए वाले सेनिटाइजर 200 से 300 में



कोरोना एक वायरस जो कि महामारी का रूप ले चुका है। कॉरोना ने कई देश अपने चपेट मै ले चुका है। कोरॉना वायरस चीन के वुहान शहर से फैला था जो कि देखते ही देखते पूरे विश्व में फेल गया।
इस से बचने एक ही उपाय है वो है साफ सफाई और अपने मुंह को मस्क से दकना और अपने हाथो को साबुन और सेनिटाइजर से साफ करना।
परन्तु लोगो को तो पैसे कमाने है। कुछ दुकानदार इस का फायदा उठा रहे है लोगो की मदद करने की बजाए वे उनको लूट रहे है जो मस्क  10 से 15 रुपए मै मिल जाते है वो 40 से 50 रुपए मै बेजे जा रहे है।और जो सेनी सेनिटाइजर 50 से 60 रुपए मै मिलते है वो 200 से 300 रुपए मै बेचे जा रहे है। मानवता यही से शर्मशार हो रही है लोगो की जान पे बनी है और दुकानदार को पैसे कमाने है। ये वीडियो देखे

कारोना वायरस से देशों के हाल -
ये भी पढ़े - 100 साल पहले फैली थी कोरोनावायरस से भी खतरनाक बीमारी, मारे गए थे करोड़ों लोग

ये भी पढ़े - अब तक कोरोना वायरस के एक भी पॉजिटिव मरीज के सामने न आने के बाद हिमाचल सरकार नेकोरोना वायरस से बचाव को देश-दुनिया से अलग-थलग हुआ हिमाचल






Friday, 20 March 2020

अब तक कोरोना वायरस के एक भी पॉजिटिव मरीज के सामने न आने के बाद हिमाचल सरकार नेकोरोना वायरस से बचाव को देश-दुनिया से अलग-थलग हुआ हिमाचल


google photo

अब तक कोरोना वायरस के एक भी पॉजिटिव मरीज के सामने न आने के बाद हिमाचल सरकार ने देश दुनिया से पूरी तरह से अपने को अलग-थलग कर लिया है। बाहरी राज्यों से अब किसी निजी या पर्यटक वाहन से कोई भी गैर हिमाचली किसी भी तरह से प्रदेश की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा, और न ही कोई बाहर जा सकेगा। उद्योगों पर मार से रोजाना प्रदेश को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
देवभूमि में सरकार ने धार्मिक और पर्यटन के लिहाज से लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। साथ ही दूसरे राज्यों से प्रदेश के लिए संचालित होने वाली बसों का संचालन भी पूरी तरह बंद कर दिया है। इसके साथ ही विदेशी नागरिकों को भी चिह्नित कर मेडिकल टीमों की मदद से उनकी जांच की जा रही है या उन्हें वापस भेज दिया है।

प्रदेश के सबसे बड़े कमाई के सेक्टरों में एक माने जाने वाले पर्यटन के क्षेत्र में लॉकडाउन के बाद रोजाना करोड़ों रुपये का नुकसान होना तय है। सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि फिलहाल अग्रिम आदेश तक प्रदेश के बाहर से किसी भी व्यक्ति को प्रदेश में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। फिलहाल सरकार के निर्देश पर प्रदेश की सीमाएं सील कर दी गई हैं और सभी एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम लगाकर यात्रियों के स्वास्थ्य की चेकिंग की जा रही है।

Wednesday, 18 March 2020

बाज़ार से हटेगी रेडी फड़ी और बंद रहेंगे जिम और ब्यूअटी पालार।

बाजार से हटेगी रेडी फरी और ब्यूटी पालर और ज़िम होंगे बंद!
 कोरोना वाइरस से बचाव के लिए रोहरु  प्रशाशन दुबरा उठाये गये बड़े कदम 

रोहरू

रोहरु प्रशाशन दुबारा बाज़ार और सड़क के आसपास सब्जी और दूसरे सामान की लगाने वाली रेडी को वह से हटाने के आदेश दिए। इसका मुखिया कारण corona वायरस है। 
प्रशासन दुबारा एटीएम और दरवाजे को भी सेनिटाइजर से साफ करना होगा। ताकि corona फैलने समस्या काम हो सके ।
बसो को भी सेनिटाइजर करना होगा
अब हिमाचल परिवहन की बसों को बी सेनिटाइजर किया जा रहा ताकि वाइरस से बचा जा सके। ऐसा किया जाना भी जरूरी है।कियुकी सरकारी बसों में बहुत यात्री यात्रा करते है जिसके चलते वायरस के फैलने की आशंका ज्यादा हो जाती है।

जिम और ब्यूटी पालर भी बंद रहेंगे।                               
corona वायरस के चलते रोहरु प्रशाशन दुबारा ब्यूटी पार्लर को की बंद करने की गुजारिश की है।ब्यूटी पार्लर में बहुत ज्यादा बीड़ लगा रहती जिस के कारण virus फैलने का भी खतरा रहता है।

अगर आप को लगता है की बच्चे शेतान होते है तो ये तस्वीरें देख ले

1.  क्या पेंटिंग है भाई
 2. माफ़ करना होली है
 3 वायरस अवरोधक
 4 सिद्धांत चिकित्सक





















Tuesday, 17 March 2020

Brain Damage: रोजाना की ये 5 आदतें डैमेज कर सकती हैं आपका ब्रेन, जानें क्‍या हैं ये









Brain damage या मस्तिष्क क्षति एक चोट है जो मस्तिष्क कोशिकाओं के विनाश का कारण बनती है। मस्तिष्क शायद मानव शरीर के सबसे बड़े और सबसे जटिल अंगों में से एक है। मस्तिष्क मनुष्यों में केंद्रीय तंत्रिका तंत्र का केंद्र है और साथ ही परिधीय तंत्रिका तंत्र के लिए प्राथमिक नियंत्रण केंद्र है। औसतन, एक मानव वयस्क मस्तिष्क का वजन लगभग 3.3 पाउंड (1.5 किलोग्राम) होता है, जो आपके कुल शरीर के वजन का लगभग 2 प्रतिशत है।
मस्तिष्क शरीर की अधिकांश गतिविधियों को नियंत्रित करता है, जिसमें आपके विचार, स्मृति, हाथ और पैर की गतिविधियां शामिल हैं। मस्तिष्क शरीर के भीतर कई अंगों के कार्य को भी नियंत्रित करता है। इसका मतलब है, आपका मस्तिष्क आपके शरीर के लगभग हर कार्य के लिए जिम्मेदार है।
अपने मस्तिष्क को स्वस्थ रखना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि आपके दिल या अन्य अंगों को स्वस्थ रखना। जब आपका मस्तिष्क, आपके शरीर का नियंत्रण केंद्र क्षतिग्रस्त हो जाता है, तो यह आपके विचारों, स्मृति, संवेदना और यहां तक कि व्यक्तित्व भी गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है। जैसे-जैसे आप बूढ़े होते जाते हैं, आपके शरीर कई अंग धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं, जिसमें मस्तिष्क भी शामिल है। और जैसे-जैसे आपका मस्तिष्क उम्र के साथ बदलता है, आपका मानसिक कार्य इसके साथ बदलता है। इसलिए, अपने जीवन और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करने के लिए उम्र बढ़ने के साथ-साथ स्वस्थ जीवन शैली के विकल्प और भी महत्वपूर्ण हो जाते हैं।
लेकिन संभावना है कि आप कुछ ऐसे काम कर रहे होंगे जो आपके मस्तिष्क के स्वास्थ्य को अनजाने में ही सही मगर नुकसान पहुंचा रहे हैं। एक शोध से पता चला है, जो आदतें आपके दिल को नुकसान पहुंचाती हैं वे वास्तव में आपके मस्तिष्क को भी खतरे में डाल सकती हैं। कुछ आदतें हैं जो आपके मस्तिष्‍क को नुकसान पहुंचा सकती हैं। अपने मस्तिष्क को स्वस्थ रखने और ठीक से काम करने के लिए इन 5 खतरनाक आदतों से बचें:

1. नमक का ज्‍यादा सेवन

चीनी को कोसने के बाद पोषण संबंधी सूची में एक और हानिकारक जुड़ गया है: नमक। JAMA न्यूरोलॉजी के जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में नमक को उच्च रक्तचाप में योगदान देने वाले एक कारक के रूप में उजागर किया गया है। और वास्तव में, अनुसंधान ने साबित किया है कि नमक का अधिक सेवन उच्च रक्तचाप के जोखिम को बढ़ा सकता है, जिसके परिणामस्वरूप मामूली याददाश्‍त में कमी और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। स्ट्रोक का एक उच्च जोखिम आपके मस्तिष्क को काफी गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। 

2. नाश्ता छोड़ना

शोध बताते हैं कि ब्रेकफास्‍ट स्किप करना आपके मस्तिष्क को पर्याप्त पोषक तत्व प्राप्त करने से रोकता है और संज्ञानात्मक कार्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। यह मस्तिष्क को विनियमित करने से रोकता है, यह ब्रेन डैमेज की संभावना को बढ़ाता है।

3. अत्यधिक सेल फोन का उपयोग

अत्यधिक मोबाइल फोन के उपयोग से जुड़े स्वास्थ्य जोखिम अनिर्णायक हैं। फिर भी, शोधकर्ताओं ने पुरुषों में नींद की गड़बड़ी और अवसादग्रस्तता लक्षणों के लिए उच्च मोबाइल फोन के उपयोग को जोड़ा है। टीओआई की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) द्वारा किए गए एक अध्ययन में मोबाइल फोन विकिरण के लंबे समय तक संपर्क में रहने पर ब्रेन ट्यूमर का खतरा बढ़ सकता है।

4. नींद की कमी

नींद की कमी आपके मस्तिष्क पर गंभीर प्रभाव डालती है। डब्ल्यूएचओ द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि नींद की कमी से मस्तिष्क को नुकसान हो सकता है और इसके परिणामस्वरूप प्रारंभिक स्मृति हानि या अल्जाइमर रोग हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नींद मस्तिष्क को विषाक्त पदार्थों को साफ करने की अनुमति देती है जो कि जागने के घंटों के दौरान बन सकते हैं। लेकिन, यह प्रक्रिया तब नहीं होती है जब आप नींद से वंचित होते हैं, इस प्रकार मस्तिष्क क्षति होती है। इसलिए, आपके मस्तिष्क को स्वस्थ और फिट रखने के लिए नींद महत्वपूर्ण है। आपके मोटापे का कारण है लेप्टिन प्रोटीन, ओवरईटिंग का बनता है कारण

5. ओवरईटिंग

ओवरईटिंग न केवल आपका वजन बढ़ाता है, यह आपके मस्तिष्क के कार्य को भी कम कर सकता है। 2012 में अमेरिकन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी की वार्षिक बैठक में प्रस्तुत अध्ययन ने सुझाव दिया कि समय के साथ उच्च कैलोरी का सेवन वास्तव में किसी व्यक्ति की स्मृति हानि के विकास को बढ़ा सकता है।